ककोर (औरैया)। ककोर बुजुर्ग गांव में जलभराव की समस्या से परेशान ग्रामीणों को बुधवार को इस समस्या से निजात मिल गई। एसडीएम सदर ने मौके पर समस्या को देखा और लेखपाल से नालियां बनवाए जाने के साथ सड़क के पुनर्निर्माण के आदेश दिए। गांव के लिए जाने वाले एक मात्र रास्ते में कीचड़ और जलभराव रहता है।
कच्चा होने और दोनों तरफ नालियां न बनी होने से घरों का पानी और बरसाती पानी से कीचड़ की स्थिति बनी रहती है। गांव के लोग कई बार अफसरों से शिकायत दर्ज करा चुके थे। बुधवार को ग्राम प्रधान विनोद कुमार ने एसडीएम सदर अनुपम शुक्ला से इस मार्ग को देखने का अनुरोध किया। एसडीएम ने मार्ग की हालत देखी और लेखपाल अशोक कुमार को सड़क की नापजोख कर दोनों तरफ नालियां और पक्का मार्ग बनवाए जाने की बात कही। इससे ग्रामवासियों ने खुशी जाहिर की है।
- बरसाती पानी से कीचड़ की स्थिति बनी रहती
अमर उजाला ब्यूरो