अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। ड्यूटी से मना करने पर दो संविदा परिचालकों की संविदा की समाप्त कर दी गई है।
शनिवार की सुबह स्टेशन के केंद्र प्रभारी मनोज मिश्रा ने दिल्ली बस लेकर जाने को कहा तो संविदा परिचालकों ने ड्यूटी जाने से मना कर दिया। इसके बाद केंद्र प्रभारी ने मामले की जानकारी एआरएम हरिश्चंद्र वर्मा को दी। एआरएम ने दोनों परिचालकों की संविदा समाप्त कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों के भेज दी है।
डिपो के एआरएम हरिश्चंद्र वर्मा ने बताया कि बोबी व कमलेश कुमार की बस कुछ काम कराने को लेकर कार्यशाला में खड़ी थी। इसके बाद केंद्र प्रभारी ने उन्हें अलग रूट पर दूसरी बस ले जाने को कहा तो उन्होंने जाने से मना कर दिया और बिना बताए वह डिपो से चले गए। इस पर कार्रवाई की गई है।