फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित प्लाट की जांच को आई एसपी आफिस की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

फफूंद (औरैया)।
नगर के मोहल्ला ऊंचा टीला के एक प्लाट पर दो पक्ष आमने सामने डटे हुए हैं। गुरुवार को एसपी के निर्देश पर पहुंची पुलिस टीम ने विवादित प्लाट की जांच की। इस दौरान टीम के लोगों ने आसपास के लोगों के भी ब्यान दर्ज किए।


मोहल्ला ऊंचा टीला निवासी ईश्वर दयाल पुत्र लालता प्रसाद का कहना है कि उसके प्लाट पर जितेंद्र प्रताप सिंह उर्फ दीपू, मनीष, अवनीश, रजनीश, गौरव, सौरभ, पंकज कुमार कब्जा करना चाहते हैं। उसने बताया कि यह उसका पुश्तैनी प्लाट है। इस पर वह लंबे समय से काबिज है। इसी प्लाट पर उसकी बनवाई गई दीवार को गत 31 जुलाई को विपक्षियों ने गिरा दी थी। साथ ही थाने में उसकी के खिलाफ गलत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि इसकी लिखित शिकायत डीएम व एसपी से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं दूसरे पक्ष की मीना पत्नी विजय चंद्र ने भी एसपी को दी तहरीर में कहा है कि विपक्षी जबरन उसके पुत्र के प्लाट पर कब्जा किए हुए हैं। मना करने पर बीती एक अगस्त को ईश्वर दयाल, शंभू दयाल, जीत सिंह उर्फ जीतू तथा नागेंद्र उर्फ वीटु एवं नंद लाल आए और घर में लूटपाट की। इसकी शिकायत उसने थाना पुलिस सहित एसपी से की है। गुरुवार को एसपी के निर्देश पर पहुंची जांच टीम ने विवादित प्लाट पर पहुंचकर दोनों पक्षों से पूछताछ कर ब्यान दर्ज किए।


- दोनों पक्ष अपना-अपना मालिकाना हक बता रहे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें