फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों ने शुरू किया शिक्षण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। समायोजन रद्द होने पर सड़कों पर उतरे शिक्षामित्रों का प्रदर्शन मंगलवार को स्थगित हो गया। बुधवार को शिक्षामित्रों ने अपने-अपने विद्यालय पहुंचकर शिक्षण कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन



सदर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय गुरूहाई-1 में शिक्षामित्र सुधा शुक्ला पढ़ाती नजर आईं। विद्यालय की प्रधानाध्यापक ने बताया कि शिक्षामित्र के वापस लौटने से उन्हें काफी राहत मिली है। जब से शिक्षामित्रों का प्रदर्शन शुरू हुआ था, तब से उन्हें बच्चों को पढ़ाने में काफी परेशानी होती थी। भाग्यनगर विकासखंड के कस्बा फफूंद के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र शिखा तिवारी व मनोज कुमारी ने बुधवार को बच्चों को पढ़ाया। प्राथमिक विद्यालय फफूंद प्रथम में सहायक अध्यापक व प्रधानाध्यापक शिक्षण कार्य करती नजर आई। उन्होंने बताया कि विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र शिव कुमारी सड़क हादसे में घायल हो गई हैं। इसलिए वह विद्यालय नहीं आ सकीं।
विज्ञापन


बीएसए एसपी यादव ने कहा कि शिक्षामित्रों के विद्यालयों में पहुंचने से काफी राहत मिली है। जल्द ही प्रदेश सरकार शिक्षामित्रों के लिए कोई उपाय निकालेगी।



-प्रदेश सरकार के आश्वासन के बाद विद्यालय पहुंचे शिक्षामित्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें