दिबियापुर (औरैया)। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् उप्र द्वारा विज्ञान लोकप्रियकरण एवं संचार के लिए वैज्ञानिक शोध प्रयोगशाला भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के 11 विद्यालयों के 54 बच्चों और सात अनुरक्षक शिक्षकों को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इनको जिला विज्ञान क्लब द्वारा प्रोफेसर एचसी वर्मा के निर्देशन में शिक्षा सोपान (सोपान आश्रम) आईआईटी कानपुर ले जाया गया।
बस को मुख्य विकास अधिकारी श्रीकृष्ण त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर सुभाष चौक से जिला समन्वयक मनीष कुमार एवं टीम के निर्देशन में रवाना किया। प्रात: 11 बजे से विभिन्न गतिविधियों को कराया गया। आईआईटी कानपुर से सेवानिवृत्त प्रो. एचसी वर्मा एवं एसजीएम अन्वेषिका समन्वयक अमित कुमार बाजपेई ने सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम की शुरुआत की। तत्पश्चात प्रयोगों का प्रदर्शन किया गया।
उस पर आधारित लिखित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डार्क रूम में लेजर पर आधारित आदि प्रयोगों ने बच्चों को रिझाया। बच्चों को एक प्रायोगिक उपकरण भेंट किया गया। इस अवसर पर जिला विज्ञान क्लब के सक्रिय सदस्य रामेन्द्र सिंह कुशवाहा, विकास सक्सेना, मोहित सिंह व सोपान के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बच्चों ने जाना शोधकार्य का तरीका
अमर उजाला ब्यूरो