फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी मतदाता बदलेंगे प्रत्याशी का भाग्य

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। देश की सीमा की सुरक्षा करने के साथ-साथ फौजी सांसद चुनने में अपनी अहम भूमिका अदा करेंगे। इस दिशा में जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन



लोकसभा चुनाव में कन्नौज-लोकसभा व इटावा लोकसभा क्षेत्र के 9,92,359 मतदाताओं के साथ-साथ 2032 फौजी भाई भी मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस महापर्व का हिस्सा बनने के लिए इनके लिए जिला प्रशासन की ओर से दो तरह के विकल्प दिएा जा रहे हैं। इसमें से एक विकल्प के तौर पर ऑन लाइन वोटिंग के माध्यम से मतदान कर सकेंगे। इसमें जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से कन्नौज व इटावा लोकसभा से संबंधित वेबसाइट पर इलेक्ट्रानिक मतपत्र को अपलोड कर दिया जाएगा, जिसमें संबंधित क्षेत्र के फौजी मतदाता मतपत्र को डाउनलोड कर मतदान करेंगे। दूसरे विकल्प के तौर पर जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से फौजियों के कार्यालयों को उनके नाम से लिफाफे में मतपत्र बंद करके भेजे जाएंगे। वे हस्ताक्षर करके लिफाफा बंद करके जिला निर्वाचन कार्यालय को भेजेंगे।


लोकसभा चुनाव के दौरान लाने और ले जाने वाली डाक के लिए चकबंदी अधिकारी को डाक प्रभारी बनाया गया है। इनकी टीम के माध्यम से ही डाक लाने व ले जाने के काम को अंजाम दिया जाएगा।
विज्ञापन


अभी एक अप्रैल तक और फौजी मतदाता बढ़ेंगे। अभी पुनरीक्षण कार्य जारी है। इसके चलते लगातार फौजी भाइयों के मतदाता बनाने के लिए फार्म छह भरे लिफाफे मिल रहे हैं। चौथे चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ ही मतदाता बनाने का काम बंद हो जाएगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि इटावा व कन्नौज लोकसभा से संबंधित वेबसाइट पर इलेक्ट्रानिक मतपत्र लोड कर दिया जाएगा व लिफाफा बंद मतपत्र उनके कार्यालय को भेज दिया जाएगा। मतपत्रों की गिनती के दिन सुबह 7 बजकर 59 मिनट तक जो भी लिफाफे प्राप्त हो जाएंगे उन्हें गिनती में शामिल किया जाएगा। इसके उपरांत मिलने वाले लिफाफे को रिसीव नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

-अब तक 2032 फौजी मतदाताओं के मिल चुके हैं लिफाफे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें