फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ सूत्रीय मांगों को लेकर बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन का बहिष्कार करेंगे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन का बहिष्कार करेंगे शिक्षक
विज्ञापन

औरैया। सोमवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की आयोजित बैठक में शिक्षकों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष उमांकांत दीक्षित व जिलामंत्री नवीन तिवारी ने कहा कि आगामी तीन मार्च को मांगे पूरी न होने पर सभी शिक्षकों बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने का बहिष्कार करने का ऐलान करेंगे। बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में शिक्षकों की सेवा सुरक्षा, सेवा नियमावली आदि की व्यवस्था, पुरानी पेंशन बहाली, विशेष विशेषज्ञों की पदोन्नति का समायोजन किया जाना, शिक्षकों कर्मचारियों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा दिया जाना, मूल्यांकन का पारिश्रमिक सीबीएसई की मूल्यांकन दरों के समान किया जाना आदि शामिल हैं। कहा कि संगठन के आवाहन पर सभी मूल्यांकन केंद्रों पर धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मूल्यांकन कार्य बहिष्कार को सफल बनाने के लिए पब्लिक इंटर कालेज बिधूना, जिला पंचायत इंटर कालेज मुरादगंज, चौधरी विशंभर सिंह भारतीय विद्यालय इंटर कालेज औरैया के मूल्यांकन केंद्रों के लिए संघर्ष समितियों का गठन किया गया है। बैठक में प्रेम नरायन दुबे, होशियार सिंह राजपूत, शिवप्रकाश दुबे, पवन तिवारी, कृष्ण प्रताप सिंह, अजय दीक्षित, अनिल त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें