अजीतमल (औरैया)। बूथों का निरीक्षण करने निकले जिलाधिकारी ए.एस. मीणा ने जनता इंटर कालेज अजीतमल का निरीक्षण किया।
डीएम ने कक्ष के अंदर व्यवस्थाएं व पर्याप्त रोशनी की जानकारी ली। वही एक छात्र की कॉपी को डीएम काफी देर निहारते रहे और वह छात्र अपना पेपर देने में लगा रहा। जिससे जिलाधिकारी काफी संतुष्ट दिखे और उन्होंने परीक्षा दे रहे छात्र की एकाग्रता को सराहा।