औरैया। जिला बार एसोसिएशन चुनाव में कई बार अध्यक्ष पर रह चुके सुरेंद्र नाथ शुक्ला पुन: विजयी घोषित हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंद्रपाल सिंह भदौरिया को दस वोटों से पराजित किया। महामंत्री पद पर संजीव कुमार चतुर्वेदी छुन्ना विजयी रहे। उन्होंने विष्णु हरि दुबे को मात्र पांच वोटों से हराया।
शनिवार को डीएबी का वार्षिक चुनाव गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ। 23 सदस्यीय कार्यकारिणी में 17 पदाधिकारी पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। शेष छह पदों पर शनिवार को सुबह नौ बजे से मतदान एल्डर्स कमेटी की देखरेख में शुरू हुआ। डीबीए प्रवक्ता शिवम शर्मा ने बताया कि कुल 294 में से 288 मतदाता वकीलों ने हिस्सा लिया। सबसे ज्यादा मारीमारी प्रतिष्ठापूर्ण अध्यक्ष व महामंत्री पद पर देखी गई। अध्यक्ष पद के लिए छह प्रत्याशी खड़े थे। सुरेंद्र नाथ शुक्ला को 94 वोट मिले। दूसरे नंबर पर रहे इंद्रपाल सिंह भदौरिया को 84 वोट मिले। देवेंद्र त्रिपाठी को 58, रामरतन कुशवाहा को 25, गिरिजाकांत त्रिपाठी को 19 तथा ओम नारायण मिश्रा को मात्र आठ वोटों पर संतोष करना पड़ा। महामंत्री एक पद के पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।
संजीव कुमार चतुर्वेदी को 81, निकटतम प्रतिद्वंद्वी 76 वोट मिले। तीसरे नंबर पर जितेंद्र सेंगर को 59 तथा दारा शुक्ला को 50 व राम प्रकाश विमल को 21 वोट पर संतोष करना पड़ा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आनंद गुप्ता, कोषाध्यक्ष पद पर उपेंद्र शुक्ला, उपाध्यक्ष (दो) पर प्रमोद यादव व पंकज शर्मा विजयी रहे। एल्डर्स कमेटी के संयोजक हहृदयनारायण पांडेय, सदस्य अरुण चतुर्वेदी, सुरेश नारायण मिश्रा, अमर सिंह सेंगर, प्रेमशंकर मिश्रा के अलावा अभिषेक द्विवेदी, अंकुर शुक्ला, रवि त्रिपाठी, वैभव तिवारी, धीरेंद्र शुक्ला, मंजुल चौबे, रवि वर्मा आदि ने मतदान व मतगणना की कार्रवाई संपन्न कराई। चुनाव जीते अध्यक्ष सुरेंद्र शुक्ला, महामंत्री संजीव कुमार चतुर्वेदी व कोषाध्यक्ष सत्येंद्र शुक्ला शीपू का वकीलों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। मतदान के दिन प्रत्याशियों ने जमकर लंच पैकेट व मिठाई वितरित की।
- डीबीए चुनाव संपन्न
अमर उजाला ब्यूरो