औरैया। देवकली 132 केवी उप बिजली संस्थान में बिजली मरम्मत संबंधी कार्य किए जाने के चलते सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक विद्युत वितरण खंड ीरैया प्रथम, उप केंद्र अयाना, उप केंद्र जिला जज औरैया, उप केंद्र जिला अस्पताल चिचौली की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जानकारी देते हुए एक्सईएन राजीव अग्रवाल ने सभी बिजली उपभोक्ताओं से होने वाली असुविधा में सहयोग किए जाने की अपील की है।
वहीं दूसरी ओर जेई नरेंद्र गौतम ने बताया कि रविवार को सिकंदरा से दिबियापुर 132 केवी लाइन के कंडक्टर स्ट्रिंगिंग का कार्य किया जाना है। इसके चलते 33 केवी लाइन औरैया द्वितीय की बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शट डाउन रहेगा। इसके चलते ककोर उपकेंद्र तथा कंचौसी उपकेंद्र से जुड़े ग्रामों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
-असुविधा में सहयोग किए जाने की अपील
अमर उजाला ब्यूरो