फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायाकल्प अवार्ड के लिए सौ शैय्या युक्त जिला अस्पताल का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने व स्वच्छता की दिशा में अपने को स्थापित करने को लेकर सौ शैय्या युक्त जिला अस्पताल का कायाकल्प अवार्ड के लिए चयन किया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत विभिन्न मानकों पर खरा उतरने के बाद अस्पताल को सूचीबद्ध किया गया है। अवार्ड दिए जाने के लिए जल्द ही तिथि की घोषणा की जाएगी। यह जानकारी अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजीव रस्तोगी ने दी।
विज्ञापन


सीएमएस डॉ. राजीव रस्तोगी ने बताया कि यह अवार्ड स्वास्थ्य के क्षेत्र में मरीजों को बेहतर चिकित्सा व्यवस्था व जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने और स्वच्छता के प्रति जागरूकता को लेकर दिया जाता है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से इस अवार्ड केे लिए प्रदेश के 65 जिलास्तरीय अस्पतालों को चिंह्नित कर उनका चयन किया गया है। इसमें कन्नौज प्रथम, महिला चिकित्सालय ललितपुर को दूसरा व श्रीराम हास्पिटल अयोध्या को तीसरे स्थान पर चयन किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस सूची में शामिल होने पर औरैया के सौ शैय्या युक्त जिला अस्पताल को तीन लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। बताया कि उक्त पुरस्कार दिए जाने के लिए अभी कोई तिथि निर्धारित नहीं की गई है। इसमें शासन स्तर से तिथि का निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें