फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी तालाबों मे रहे पानी, पेयजल की न हो समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सूखा राहत की बैठक हुई। बैठक में एडीएम विजय बहादुर सिंह ने वर्ष 2019-20 में सूखे की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए इस समस्या के निदान के लिए संबंधित विभागाध्यक्षों से विभागवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभागाध्यक्ष अपने-अपने विभागों की सूखे की कार्ययोजना एक हफ्ते में भेजें।
विज्ञापन


उन्होंने नलकूप विभाग को निर्देश दिए कि जो नलकूप बंद अथवा खराब है उन्हें संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर तत्काल चालू कराया जाए। उन्होंने सिंचाई विभाग को निर्देश दिए कि सभी नहरों में पानी रहे, जिससे सभी तालाबों को भरा जा सके।

एडीएम ने सभी नगर पंचायत और क्षेत्र पंचायत को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में लगे प्याऊ को चालू कराएं। तालाब में पानी भरवाएं। क्षेत्र में पेयजल की समस्या न हो। उन्होंने पेयजल व अन्य सूखा संबंधी समस्याओं के निस्तारण के लिए मुख्यालय एवं तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम खोलने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुपम शुक्ला सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें