कंचौसी (औरैया)। आदर्श आचार संहिता लागू होते ही सार्वजनिक स्थानों पर लगे बैनर-होर्डिंग हटवाने का अभियान तेज हो गया है। मंगलवार को भी नगर में लगी होर्डिंग हटवाने के साथ वाहनों पर लगे पार्टियों के झंडे भी उतरवाए गए।
मंगलवार को दोपहर दो बजे से पुलिस व राजस्व टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर लगी विभिन्न राजनीतिक पार्टियों की प्रचार सामग्री को हटाने का कार्य शुरू किया। चौकी प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह व क्षेत्रीय लेखपाल विनोद गौतम ने पुलिस कर्मियों रजनीश कुंताल, विवेक सिंह, कुलदीप सिंह, शीलेश कुमार, श्याम मिलन के साथ मिलकर नगर के बान बाजार, स्टेशन रोड, पुल बाजार, नहर पुल चौराहे आदि पर लगे होर्डिंग-बैनर हटवाए। इस दौरान नहर पुल चौराहे पर सार्वजनिक रूप से शराब पिलाने में दुकानदार अनिल तिवारी का धारा 34 के अंतर्गत चौकी पुलिस ने चालान भी किया।
-सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने-पिलाने वालों पर भी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो