दिबियापुर (औरैया)। कस्बे में परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। कस्बा स्थित एंग्लो वैदिक इंटर कालेज में कक्ष निरीक्षकों की कमी देखने को मिली। केंद्र व्यवस्थापक राकेश तोमर ने डीआईओएस से कक्ष निरीक्षक बढ़ाए जाने की मांग की। असेनी स्थित गायत्री पब्लिक इंटर कालेज में कक्षा 10 की परीक्षा में 333 छात्रों में 33, कक्षा 12 में 192 में 26 छात्रों ने परीक्षा छोड़ी।
सहायल रोड स्थित स्वामी प्रेम शिवानंद इंटर कालेज में कक्षा 10 में 233 में 19, कक्षा 12 में 209 में 21 ने परीक्षा छोड दी। बेला रोड स्थित सेंट साईनाथ इंटर कालेज में कक्षा 10 में 393 में 61, कक्षा 12 में 123 में छह ने परीक्षा छोड़ी।
वैदिक इंटर कालेज में कक्षा 10 में 644 में 79, कक्षा 12 में 436 में 30 छात्रों ने परीक्षा छोडी। एग्लिो वैदिक में कक्षा 10 में 256 में 31, कक्षा 12 में 145 में सात ने परीक्षा छोड़ी। यह जानकारी केंद्र व्यवस्थापकों ने दी। वहीं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुपम शुक्ला, खंड विकास अधिकारी शांती यादव व अन्य शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए।
-परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न
अमर उजाला ब्यूरो