फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम बिधूना फंसे जाम में, दिल्ली-हावड़ा रूट बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। कस्बे में सोमवार को बाजार और मेला के चलते अछल्दा-बिधूना मार्ग पर जाम लग गया। इसमें कई घंटे राहगीर जाम में फंसे रहे। जाम में एसडीएम बिधूना की भी गाड़ी फंस गई। बाद में पुलिस के मौके पर पहुंचने पर जाम खुलवाया गया। इस दौरान रेलवे क्रॉसिंग पर जाम होने से दिल्ली-हावड़ा रूट 30 मिनट बाधित हो गया।
विज्ञापन

कस्बे के अछल्दा-बिधूना मार्ग पर सोमवार को रेलवे क्रॉसिंग पर बड़े वाहनों की आवाजाही के चलते जाम लग गया। इससे दोपहिया वाहन भी नहीं निकल पाए। इस दौरान वहां से गुजरी एसडीएम बिधूना की गाड़ी जाम में एक घंटे तक फंसी रही। जाम में एसडीएम की गाड़ी फंसने को लेकर सूचना पर तत्काल अछल्दा थाना का फोर्स मौके पर पहुंचा और एसडीएम के वाहन को जाम से बाहर निकलवाया। रेलवे क्रॉसिंग पर जाम लगने की वजह से दिल्ली-हावड़ा रूट के अछल्दा स्टेशन के आउटर पर कालका मेल को 30 मिनट तक आउटर पर रोका गया। बाद में जाम खुलने पर क्रॉसिंग बंद किए जाने के बाद ट्रेन को रवाना किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें