फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूची के आधार पर किसान सम्मान के लिए हो रहा सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी (औरैया)। किसान सम्मान निधि योजना के तहत क्षेत्र के किसानों का सत्यापन का कार्य शुरू हो गया है। पहली सूची में तहसील बिधूना के गांव नौगवां, ढिकियापुर व सूखमपुर में 975 किसानों का चयन किया गया। इन किसानों से घोषणा पत्र और बैंक खाता नंबर व आधार कार्ड की फोटो कापी मांगी गई है।
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि योजना के तहत सदर तहसील के गांव कंचौसी, बिहारीपुर में राजस्व निरीक्षक रामस्वरूप शाक्य, व लेखपाल छाया शर्मा ने एक हजार किसानों का चयन किया। जबकि, कई किसान अभी सूची में शामिल नहीं किए गए हैं। किसान रामनरेश, उमाशंकर, सियाराम, दुलारी, रामप्रकाश, सुदर्शन लाल, मुन्ना तिवारी, नाथूराम आदि ने लेखपाल से किसान सम्मान निधि योजना में शामिल किए जाने की मांग की। सर्वे में लगाए गए टीम के लोगों का कहना है कि कृषि विभाग की ओर से जारी सूची में शामिल किसानों का ही सत्यापन किया जा रहा है। जो किसान छूट रहे हैं, उनकी अलग से सूची बनाकर शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें