फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर भिड़े पांच वाहन, सात लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अजीतमल (औरैया)। हाईवे पर शनिवार को घने कोहरे के कारण एक एक कर पांच वाहन भिड़ गए। इसमें सात लोग घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में सीएचसी भर्ती कराया गया। यहां से एक को सैफई रेफर किया गया। वहीं हाईवे पर एक घंटे तक जाम लगा रहा।

शनिवार को हाईवे किनारे एक खोखे पर चाय पीने के लिए रुका ट्रक चालक ट्रक को बैक करने लगा। बैक हो रहे ट्रक को कोहरे में न देख पाने से पीछे से आ रहे कंटेनर की भिड़ंत हो गई। उसी कंटेनर में पीछे से आ रही एक सफारी भिड़ गई। इससे पीछे से आ रहे वाहन अचानक रुकने लगे और हाईवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। तभी घटनास्थल से कुछ पीछे रुके हुए एक ट्रक में पीछे से आ रही डीसीएम घुस गई। चालक बुरी तरह फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सफारी सवार कानपुर के न्यू आजाद नगर निवासी व पीएसी में तैनात दारोगा शैलेंद्र सिंह (53) पुत्र रनवीर सिंह (मूल निवासी मैनपुरी) व उनकी पत्नी रामकुमारी (52), पुत्री सिम्मी उर्फ सिमरन(17), लालू (18), किशन(24) घायल हो गए। डीसीएम चालक श्याम (32) निवासी मडैला, अंबा, मुरैना मध्य प्रदेश बुरी तरह डीसीएम में फंस गया। वहीं, इसी गांव के निवासी हेल्पर पवन कुमार किसी तरह बाहर निकल आया। सभी घायलों को सीएचसी भर्ती कराया गया। यहां से डीसीएम चालक को सैफई रेफर कर दिया गया। उधर, घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। मौके पर पहुंचे सीओ लालता प्रसाद शुक्ला, कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह और उपनिरीक्षक अमित कुमार राठौर ने क्रेन से वाहनों को हटवाया। करीब एक घंटे बाद यातायात सही हो पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें