फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दूसरी लेन में जाकर डंपर से टकराया ट्रक, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुदरकोट। गांव नगला कमले के पास अनियंत्रित ट्रक होकर दूसरी लेन में जा रहे डंपर से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। घटनास्थल पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा सोमवार रात करीब 12 बजे इटावा रोड पर हुआ। पुलिस की जांच में ट्रक चालक के नशे में होने की सामने आई है।
विज्ञापन

सहार के गांव उत्तमपुर निवासी अवध बिहारी (30) गांव के ही हेल्पर बृजेश के साथ ट्रक लेकर राजस्थान जा रहा था। थाना क्षेत्र के निकले इटावा रोड पर गांव नगला कमले के पास सोमवार देर रात करीब 12 बजे ट्रक दूसरे लेन में जाकर इटावा की तरफ से आ रहे डंपर से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि हेल्पर को मामूली चोट आई। सूचना पर थानाध्यक्ष राम बालक फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को एरवाकटरा स्थित अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने अवध बिहारी को मृत घोषित कर दिया। हेल्पर को उपचार के बाद जाने दिया।
मौत की जानकारी पाकर परिजन मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पुलिस के अनुसार चालक नशे में था। क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस ने सुरक्षित स्थान पर खड़ा करा दिया था। सीओ पी पुनीत मिश्रा ने बताया कि हादसे की जानकारी परिजन को दे दी गई थी। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें