फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा केंद्र के नाम से जाने जाएंगे बिजली उपकेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बिजली विभाग की ओर से जल्द ही उपभोक्ताओं को एक ही स्थान पर सभी प्रकार की बिजली संबंधी समस्याओं के निदान की व्यवस्था कराए जाने की दिशा में कवायद शुरू हो गई है। इस मामले में दक्षिणांचल विद्युत वितरण खंड के एमडी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर बिजली उप केंद्रों का नाम बिजली सेवा केंद्र रखे जाने की योजना को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


इस संबंध में दक्षिणांचल विद्युत वितरण खंड के एमडी एसके वर्मा ने बताया कि अभी तक हम लोग बिजली घर हैं वह बिजली उपकेंद्र कहलाते हैं। इस व्यवस्था को बदलते हुए उनके नाम बिजली सेवा केंद्र किए जाने का जल्द ही ऐलान किए जाने की तैयारी की गई है।

उन्होंने बताया कि बिजली सेवा केंद्र पर उपभोक्ताओं की समस्याओं को जिसमें उपभोक्ताओं से जुड़ी बिल जमा, नए कनेक्शन, बिल संशोधन एक ही स्थान पर निस्तारित कराए जाने की भी व्यवस्था होगी। साथ ही केंद्र पर पहुंचने वाले उपभोक्ता की सुविधा के लिए शीतल पेयजल, ठंडी हवा के लिए पंखे व बैठने के लिए उचित स्थान की भी व्यवस्था होगी। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से आंकड़े बनाने में इन्हीं केंद्रों के अनुसार व्यवस्था होगी।
विज्ञापन


उधर, ग्रामीणांचल के उपभोक्ताओं को बिजली केंद्र तक की दौड़ बचाने के लिए विभाग की ओर से ग्राम पंचायत स्तर पर स्थापित जनसुविधा केंद्र से एग्रीमेंट किया गया है। इसके तहत अब ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को 20-25 किलोमीटर दूर बिजली केंद्र तक आने की जरूरत नहीं है। वह अपने गांव में स्थित जन सुविधा केंद्र पर भी बिजली के बिल जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें