फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक-परिचालकों के लिए शुरू हुई होली पर्व पर प्रोत्साहन योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। होली के त्योहार पर यात्रियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए परिवहन विभाग ने रूपरेखा बनाई है। विभाग की ओर से डिपो के चालक-परिचालकों के लिए प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है। सात से आठ दिन तक काम करने पर चालक-परिचालकों को योजना से लाभान्वित किया जाएगा। साथ ही सभी चालकों व परिचालकों की छुट्िटयां 24 मार्च तक के लिए निरस्त कर दी गई है।
विज्ञापन

होली के त्योहार पर यात्रियों से अच्छी कमाई की जा सके, इस दिशा में परिवहन विभाग के अधिकारियों ने हर साल की तरह इस मर्तबा भी प्रयास शुरू कर दिया है। चालक-परिचालक मुस्तैदी से ड्यूटी करें, इसके लिए प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है। 17 से 24 मार्च तक यह योजना चलेगी। इसके चलते सात से आठ दिनों तक 2100 से 2400 किमी तक गाड़ियां चलाने वालों को 2100 से 2800 रुपये अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अलावा 2800 किमी से अधिक संचालित करने पर अतिरिक्त किमी पर 0.55 पैसे प्रति किमी मिलेगा।
परिवहन विभाग के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एसके नागर में सभी चालकों व परिचालकों को निर्देशित किया कि 24 मार्च तक यदि कोई चालक व परिचालक बिना सूचना के छुट्टी पर रहेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। चालक-परिचालकों के लिए शुरू की गई प्रोत्साहन योजना के संबंध में डिपो कार्यालय गेट पर लिस्ट चस्पा की गई है। श्री नागर ने बताया कि होली पर्व पर यात्रियों को बेहतर डिपो बस सेवा संचालन का प्रयास किया जा रहा है। पूरा प्रयास है कि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें