औरैया। सोमवार को जिले में पांच कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि सात मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है। स्वास्थ्य टीमों ने जिले भर में 1400 सैंपल लिए हैं।
सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 9902 हो गई है। एक्टिव केस 177 रह गए हैं। एक्टिव हॉटस्पॉट 52 हैं। चिचौली स्थित कोविड केयर सेंटर एल-2 में भर्ती गंभीर मरीजों की संख्या सात है। सैफई लैब से आरटीपीसीआर के 589 सैपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है।
जिले में अब तक आरटीपीसीआर के एक लाख 80 हजार 566 सैंपल लिए जा चुके हैं। बाहर के 13 कोविड अस्पतालों में 14 गंभीर संक्रमित मरीज भर्ती हैं। सीएमओ ने बताया कि कोरोना संक्रमण को नियंत्रण में करने के लिए स्वास्थ्य टीमों द्वारा लगातार सैंपल लिए जा रहे हैं। लोगों को अभी सावधानी बरतने की जरूरत है।