फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर से लौटी डॉक्टर पुत्री समेत पांच संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि सैफई लैब से आईं सैंपलों की रिपोर्ट में पांच नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें अजीतमल सीएचसी के एक चिकित्सक की पुत्री और चार गेल कर्मी शामिल हैं। गेल को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। जिले में अब एक्टिव मरीजों की संख्या पांच है।
विज्ञापन

अब तक जिले में 3503 मरीज ठीक हो चुके है, जबकि कोरोना से मरने वालों की संख्या 46 है। स्वास्थ्य टीमों ने बुधवार को आरटीपीसीआर के 320, ट्रू-नेट के चार और एंटीजन के 453 सैंपल लिए हैं। सैफई लैब से अब 773 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। सीएमओ ने कहा कि कोरोना संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। बाहर से आने वाले व्यक्ति की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें