फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन से धान न बिकने पर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। क्रय केंद्र पर धान बेचने के लिए चक्कर काट रहे किसानों को धैर्य बुधवार को जवाब दे गया। किसानों ने हंगामा कर आरोप लगाया कि 15 दिन से वह केंद्र के बाहर खड़े हैं। धान की खरीद बिचौलियों के माध्यम से की जा रही है। आक्रोशित किसानों ने धान खरीद बंद करा दी।
विज्ञापन

किसान रामप्रकाश राजपूत निवासी पूर्वा सकटू, मुलायम सिंह पूर्वा देवी, रोहित, इंद्रपाल, हरिनारायण, जगतपाल, रघुनंदन, सतराम समेत कई किसानों ने बताया कि वह 15 दिन से मंडी समिति में धान लेकर खड़े हैं। लेकिन बिचौलियों के कारण उनका धान नहीं खरीदा जा रहा है। अगर प्रशासन नियमानुसार धान खरीद सुनिश्चित नहीं कराएगा तो वह धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें