फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह बाद 477 ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। 25 दिसंबर को प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के एक हफ्ते बाद प्रशासक नियुक्त कर दिए गए हैं। नए साल पर पांच एडीओ पंचायत को 477 ग्रामों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस तरह एक एडीओ पंचायत पर करीब 95 गांवों की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

डीपीआरओ अष्ट कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शिव कुमार पाठक एडीओ पंचायत ब्लॉक औरैया, अजीतमल ब्लॉक, सुरेश चंद्र पांडेय एडीओ पंचायत ब्लॉक सहार, शिव प्रताप सिंह पाल एडीओ पंचायत सहार, अतुल कुमार त्रिपाठी एडीओ पंचायत एरवाकटरा व एडीओ पंचायत सुरेश चंद्र पांडेय को बिधूना ब्लॉक के प्रशासक पद का दायित्व सौंपा गया है।
एडीपीआरओ राजेश चौरसिया ने बताया कि ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों व पंचायत भवनों का निर्माण कराना प्राथमिकता होगी। नए कार्य नहीं कराए जाएंगे। इंटरलॉकिंग के अलावा अन्य निर्माण कार्य भी नहीं कराए जाने हैं। गौरतलब है कि प्रशासकों की नियुक्ति में विलंब से सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवन जैसे शासन के प्राथमिकता वाले कार्यक्रम प्रभावित हो रहे थे। अब इनके गति पकड़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें