फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस 4 से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। नव वर्ष पर रेलवे के दैनिक यात्रियों के लिए खुशखबरी है। बंद चल रही आगरा लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस चार जनवरी से फिर से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

कोहरे को देखते हुए रेल प्रशासन ने 16 दिसंबर से 02180/02179 आगरा लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस को बंद कर दिया था। इस ट्रेन को कानपुर आगरा के दैनिक यात्रियों के लिए लाइफ लाइन कहा जाता है। ये ट्रेन स्थानीय व्यापारियों के काफी सुविधाजनक है। व्यापारी इससे सुबह कानपुर जाकर बाजार कर शाम को वापस आ जाते हैं। इसके बंद होने के बाद दैनिक यात्रियों को परेशानी हो रही थी। सड़क मार्ग से मंहगे संसाधनों से यात्री कानपुर और आगरा पहुंच पा रहे थे।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन ने इस ट्रेन के 31 जनवरी तक बंद रहने की घोषणा की थी। अब आगरा लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस को चार जनवरी से फिर शुरू करने की घोषणा की है। उत्तर मध्य रेलवे के पत्र के अनुसार ये ट्रेन शनिवार और रविवार को नहीं चलेगी। 31 मार्च तक अप एवं डाउन मार्ग पर ट्रेन के 63 फेरे होंगे। 02180 डाउन स्पेशल ट्रेन फफूंद रेलवे स्टेशन पर सुबह नौ बजकर 14 मिनट पर पहुंचेगी। जबकि 02179 अप स्पेशल ट्रेन शाम 6 बजकर 33 मिनट पर फफूंद रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें