औरैया। जिले में 13 मई को मतदान होने हैं। मतदान केंद्रों पर खामियां न रहे इसे लेकर लगातार व्यवस्थाओं को पुख्ता किया जा रहा है। इस सब के बावजूद कई मतदान केंद्रों पर खामियां नजर आ रही हैं। बुनियादी सुरक्षा के इंतजाम के मानक से लेकर गंदगी व पेयजल व्यवस्था धड़ाम है। मतदान केंद्र को जाने वाली सड़क भी जर्जर है। कहीं न कहीं प्रशासन के प्रयास नाकाफी नजर आ रहे हैं। या कहें कि अव्यवस्थाओं को लेकर उच्चाधिकारियों तक मामले ही नहीं पहुंच रहे हैं। छुटपुट खामियां बड़ी समस्या वाली हो सकती हैं। इसे लेकर ध्यान देने की जरूरत है। मतदान को महज 48 घंटे शेष बचे हैं। ऐसे में इस सब के बावजूद मतदान केंद्रों पर कई तरह की समस्याएं देखी जा रही हैं।
परिसर में पड़े ईंट-पत्थर, वाटरकूलर खराब
सीन-1
फोटो-10एयूआरपी 47 - कंपोजिट विद्यालय उमरी में बनाए गए मतदेय स्थल संख्या 120 के परिसर में पड़े ईंट-पत्थर। संवाद
फोटो10एयूआरपी 48- कंपोजिट विद्यालय उमरी मतदेय स्थल संख्या 120 स्थित टैप के बाहर भरा पानी व फैली गंदगी। संवाद
दिबियापुर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय उमरी के मतदेय स्थल संख्या-120 के परिसर में तमाम तरह की अव्यवस्थाएं हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मानकों को लेकर खामी हैं। यहां परिसर में ईंट-पत्थर पड़े हुए हैं। पीने के पानी को लेकर टंकी के पास जाने पर यहां टैप गदंगी से भरा हुआ है। वहीं ठंडा पानी देने वाला वाटरकूलर खराब पड़ा है।
सड़क की हालत जर्जर, गड्ढों में भरे पानी
सीन-2
फोटो-10एयूआरपी 49- सहार के सौंथरा गांव स्थित परिषदीय स्कूल में बनाए गए मतदान को जाने वाली सड़क की जर्जर हालत व जलभराव। संवाद
बिधूना विधान सभा क्षेत्र के सौंथरा गांव स्थित परिषदीय स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र को जाने वाली सड़क की हालत जर्जर है। यहां सड़क गड्ढों में तब्दील है। इसमें घरों से निकलने वाला पानी भरा हुआ है। ऐसे में मतदाताओं को काफी कुछ असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
तैयारी अधूरी, लग रहे सीसीटीवी
कुछ मतदान केंद्रों पर अभी भी जारी है व्यवस्थाओं को पुख्ता करने का काम
सीन-3
फोटो-10एयूआरपी 50- रुरुगंज स्थित जिला पंचायत विद्यालय में बनाए गए संवेदनशील बूथ में सीसीटीवी कैमरे लगाता कर्मचारी। संवाद
जिला प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर तमाम तरह की पुख्ता तैयारी कराई जा रही है। यहां तक कि संवेदनशील बूथों पर सीसीटीवी कैमरे तक लगवाए जा रहे है। शुक्रवार को रुरुगंज कस्बा स्थित जिला पंचायत विद्यालय में प्रत्येक बूथ के कक्ष में कर्मचारी कैमरों की फिटिंग करते नजर आए।
वर्जन
प्रत्येक मतदान केंद्र पर खामियों को दूर किया जा रहा है। जहां जो शिकायत मिल रही है। उसे दूर कराया जा रहा है। इसके लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। किसी तरह की अव्यवस्था न हो इस संबंध में लगातार संपर्क किया जा रहा है।
-महेंद्र पाल सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी