फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अदिति ने मांगे अपने पिता अखिलेश यादव के लिए वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। गांव हरचंदपुर स्थित गेस्ट हाउस में पहुंचीं पूर्व मुख्यमंत्री व कन्नौज लोकसभा प्रत्याशी अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव ने अपने पिता के लिए वोट मांगे। इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने अदिति का स्वागत किया।
विज्ञापन


अदिति ने कहा कि आप सभी लोगो ने कन्नौज लोकसभा से हमारे बाबा नेता जी मुलायम सिंह यादव ,पापा अखिलेश यादव ,मम्मी डिम्पल यादव को कन्नौज से सांसद बनाकर लोक सभा में भेजने का कार्य किया था। आप सभी से अपील करती हूं कि आपके बीच मेरे पिता अखिलेश यादव दोबारा आप सभी के बीच कन्नौज लोकसभा से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें भारी बहुमत से जिताएं। सपा नेत्री ललिता राठौर, रचना सिंह सेंगर, सुधा दोहरे, रजिया बेगम, उमाशंकर कोरी, पिंटू यादव, राजेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें