फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक पार्सल कंटेनर में 46 मवेशी मिले, 38 की मौत

विज्ञापन
कंटेनर में लदे गोवंश। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली में जालौन चौराहे के पास इटावा की तरफ जाने वाले सर्विस मार्ग पर शुक्रवार तड़के तीन बजे इंजन में खराबी आने पर डाक पार्सल कंटेनर को चालक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने गाड़ी के अंदर 46 मवेशी बंधे पाए, इनमें से 38 मृत पाए गए। पशु चिकित्साधिकारियों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस तस्करों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह सर्विस रोड पर खड़े कंटेनर से दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सुबह नौ बजे के करीब पहुंची पुलिस ने कंटेनर को खुलवाया तो होश उड़ गए। कंटेनर के अंदर बुरी तरह एक के ऊपर एक लदे और रस्सी से बंधे 46 मवेशी मिले। सभी को किसी तरह बाहर निकाला गया तो आठ जिंदा मिले, जबकि अन्य की मौत हो चुकी थी।
जानकारी होने पर पहुंचे विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष समेत परिषद के अन्य लोगों ने पुलिस से आक्रोश जताया। पुलिस ने पशु चिकित्सा विभाग के चिकित्सकों को फोन से सूचना दी। सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सक डॉ.मोहर सिंह ने मौके पर पहुंचकर पशुओं का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद सभी मृत पशुओं को बीहड़ में जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर दफन करा दिया गया। पशु चिकित्सक डॉ.मोहर सिंह ने बताया कि मवेशियों की मौत दम घुटने से हुई है। मृत मवेशियों में आठ गोवंश छह-छह माह के गर्भ से थे।
विज्ञापन

सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने कहा कि कंटेनर पर लिखे नंबरों की जांच से कंटेनर हमीरपुर का पता चल रहा है। इसके मालिक से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं कंटेनर के चालक का भी पता करने में पुलिस लगी है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें