पौधा रोपित कर अभियान की शुरुआत करती डीएम माला श्रीवास्तव।
- फोटो : अमर उजाला
औरैया। मुख्यमंत्री के आह्वाहन पर जिले में निर्धारित 4.08 लाख पौधरोपण के सापेक्ष 21825 पौधे अतिरिक्त लगाने का विभाग ने दावा किया है। सोमवार को शुरु हुए अभियान में पौधरोपण के प्रति लोगों में खासा उत्साह दिखाई पड़ा। कार्यक्रम का शुभारंभ जनप्रतिनिधि और विधायक ने पौधरोपण कर किया।
पौधा रोपण अभियान के तहत सोमवार को डीएम माला श्रीवास्तव ने शहर से सटे ग्राम मधुपुर में नहर किनारे पौधरोपण कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज वातावरण में जिस तरह से असमानताएं पनप रही हैं वह सब पेड़ों के अधिक कटान का ही परिणाम है।
समय से बरसात न होना, सूखा पड़ना, जरूरत न पड़ने पर बरसात होना, भीषण गर्मी का होना आदि यह सब पेड़ों की कमी के कारण ही हम लोगों को संकट झेलना पड़ रहा है। इधर, जिला पंचायत अध्यक्ष ने राजवीर सिंह ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपना नैतिक दायित्व समझते हुए कम से कम एक पौधा अवश्य रोपित करना चाहिए।
पौधरोपण करने से ही केवल समस्या का समाधान नहीं हो सकता बल्कि बड़ा होने तक उस पौधे की पूरी देखभाल भी किया जाना उतना ही महत्वपूर्ण है। जितना अपने बच्चे के लालन-पालन के प्रति माता पिता अपनी भूमिका अदा करते हैं।
इस संबंध में संकलनकर्ता/कंट्रोल रूम प्रभारी हेमंत कुमार व कंप्यूटर आपरेटर अश्वनी कुमार ने बताया कि पूरे जिले में 4 लाख 8 हजार पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित था। जिसमें जिले भर में 4 लाख 29 हजार 825 पौधे रोपित करते हुए 21 हजार 825 पौधे अतिरिक्त लगाए गए।