आंगन में लगे इसी मोटर के तार छूने से हुई घटना
- फोटो : अमर उजाला
अछल्दा(औरैया)। आंगन में खेल रही दो साल की मासूम सोमवार को पानी के मोटर का तार छूने से करंट की चपेट में आ गई। परिजनों ने जब देखा तो आनन-फानन में मोटर का प्लग स्विच से निकाला और बच्ची को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कस्बे के ब्लॉक संसाधन केंद्र पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात वीरू सिंह की दो साल की पुत्री महक सुबह लगभग सात बजे घर के आंगन में खेल रही थी। बिजली आने पर पानी भरने के लिए महक की मां आराधना ने मोटर चला दी और रसोई में चाय बनाने चली गई।
इसी बीच मासूम महक खेलते खेलते मोटर के पास चली गई और बिजली का तार पकड़ लिया। महक उसमें चिपक गई। जह महक की मां ने देखा तो चिल्लाते हुए मोटर का प्लग स्विच से अलग किया और महक को उठाया। वह बेहोश हो गई थी। सूचना पर वीरू भी दौड़ते हुए घर पहुंचा और महक को सीएचसी ले गया। सीएचसी में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से मां आराधना का रो रोक बुरा हाल था।