फोटो 09एयूआरपी14- विजेता प्रतिभागियों के साथ एनसीसी पदाधिकारी व स्कूल प्रबंधक।
400 मीटर दौड़ में राहुल व अवनीश ने जीता गोल्ड
- श्रीराम सेवक सावित्री देवी इंटर कॉलेज में हुई खेलकूद प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव केशमपुर स्थित श्रीराम सेवक सावित्री देवी इंटर कॉलेज में मंगलवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 400 मीटर दौड़ में राहुल व अवनीश ने गोल्ड मेडल जीता।
चार यूपी बटालियन एनसीसी की ओर से प्रतियोगिता कराई गई। एनसीसी अधिकारी रविदत्त ने बताया कि 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अमन गौतम व योगेश ने गोल्ड, पुष्पेंद्र, दीपक, मो. नाजिम व आदित्य ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। 100 मीटर बालिका वर्ग में रेशमा ने गोल्ड, खुशबू व दीक्षिता ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। 400 मीटर बालक वर्ग में अमन गौतम, कासमुद्दीन, विशाल व अनस ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। बालिका वर्ग में रेशमा ने गोल्ड, खुशबू व दीक्षा ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। इस मौके पर अनीता, प्रिया दत्ता, पीयूष कृपा, मो. हसीन, रितु, दिव्या, मानसी, कुलदीप, मनोज आदि मौजूद रहे। कॉलेज प्रबंधक श्याम नारायण गुप्ता व अन्य अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।