फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वादों की सुनवाई बिना रोके शीघ्रता से कराएं: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में कानून व्यवस्था, अभियोजन कार्यों व एंटी भू-माफिया आदि की समीक्षा के दौरान संबंधितों को निर्देश दिए। कहा कि वादों के निस्तारण के लिए किसी भी स्तर से मदद की आवश्यकता हो तो तत्काल संबंधित अधिकारी को अवगत कराया जाए। जिससे कि निस्तारण की प्रक्रिया समय से पूर्ण हो सके।
विज्ञापन

बैठक में पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने सभी थाना, चौकी प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि दर्ज होने वाली एफआईआर को निर्धारित समय में कोर्ट में प्रस्तुत किया जाए तथा कोर्ट के द्वारा आने वाले निर्देशों के अनुपालन में समय रहते कार्यवाही पूर्ण कर ली जाए। जिससे कि वादों का निस्तारण समय से हो सके।
जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को रोकने के लिए एनसीओआरडी की जिला स्तरीय समिति में कार्यों की समीक्षा की। निर्देशित किया कि सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ मादक पदार्थों से होने वाले दुष्प्रभावों से संबंध में जन जागरूकता लाने के लिए कार्यक्रम कराएं।
विज्ञापन

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र पाल सिंह, उप जिलाधिकारी सदर राकेश कुमार, उप जिलाधिकारी अजीतमल अमित कुमार त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी बिधूना निखिल राजपूत सहित संबंधित अधिकारी व क्षेत्राधिकारी पुलिस व थाना प्रभारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें