फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: वाहन की टक्कर से पूर्व प्रधान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतराम। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे स्थित मोहारी ब्रिज पर बृहस्पतिवार की रात वाहन ने बाइक सवारों को रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार पूर्व प्रधान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जगनपुर निवासी पूर्व प्रधान अशोक कुमार (55) पुत्र मोती लाल बृहस्पतिवार को साथी सुमित नारायण (60) निवासी पैगूपुर के साथ बाइक से दिबियापुर गए थे। दोनों वहां किसी प्लाॅट को देखने गए थे। रात करीब आठ बजे जब वे वापस घर लौट रहे थे तभी मोहारी ब्रिज पर पीछे से आ रहे एक वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस ने तलाशी में जेब में मिले मोबाइल से परिजन को सूचना दी। पूर्व प्रधान की मौत की सूचना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पत्नी गीता और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हुई है और एक घायल हुआ है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें