फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकार्ड में चार कोरोना संक्रमितों की मौत बढ़ी, तीन नए केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सोमवार को चार कोरोना संक्रमितों की मौत सरकारी आंकड़ों में दर्ज की गई। इसके साथ मृतकों की संख्या 173 हो गई है। वहीं तीन नए केस सामने आए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को संक्रमण से मरने वालों का रिकार्ड कोविड-19 पोर्टल पर अपडेट किया गया। सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के बाहर के अस्पताल में कोरोना संक्रमण से मरने वाले मरीजों के नाम अस्पताल प्रशासन द्वारा अब पोर्टल पर लोड किए जा रहे हैं। जिन चार लोगों के नाम अपलोड किए गए हैं, उनकी कुछ दिन पहले ही संक्रमण से मौत हो चुकी है, लेकिन जिले के रिकार्ड में यह सोमवार को दर्ज हुए हैं। जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 10148 हो गई है। जबकि 59 मरीज ठीक हुए हैं।
विज्ञापन

अब ठीक होने वाले कुल मरीजों की संख्या 9809 है। जनपद में अब एक्टिव केस मात्र 109 हैं। एक्टिव हॉट स्पॉट 122 हैं। जिले के बाहर के 17 अस्पतालों में 23 गंभीर कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार जारी है। चिचौली स्थित एल-2 कोविड केयर सेंटर में 24 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें