फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर रहकर 241 कोरोना संक्रमित मरीजों ने जीती जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मंगलवार को जिले में चार लोगों की कोरोना से मौत हो गई जबकि 209 और कोरोना संक्रमित मिले हैं। लेकिन राहत की बात ये है कि 241 संक्रमितों ने कोरोना से जंग जीती है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में संक्रमण की दर अन्य जिलों की अपेक्षा नियंत्रण में हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि 209 संक्रमितों में से 203 को होम आइसोलेट किया गया है। अन्य गंभीर संक्रमित मरीजों को कोविड केयर सेंटर एल-टू और जिले के बाहर के अस्पतालों में भर्ती किया गया है। जिले में अब कुल संक्रमित 7151 हैं। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 4995 हो गई है। कुल एक्टिव केस 2081 हैं। जिले में हॉटस्पॉट 301 हैं। अब तक 75 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। चिचौली स्थित कोविड केयर सेंटर एल-टू में भर्ती गंभीर संक्रमित मरीजों की संख्या 31 है। जिले के बाहर के 19 अस्पतालों में 22 गंभीर संक्रमित हैं। लखनऊ लैब से अब कुल 1100 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। संक्रमण को नियंत्रण में करने के लिए हर संभव प्रयास जारी है। उम्मीद है कि 10 से 12 दिन में जिले में हालात नियंत्रण में होंगे। लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। दो गज की दूरी और मास्क बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें