फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: हफ्ते भर में 394 लोगों को लगाने पड़े एंटी रैबीज इंजेक्शन

Sat, 03 Jan 2026 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-10-एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाते पीड़ित। संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
बिधूना। ठंड बढ़ने के साथ ही क्षेत्र में कुत्तों के काटने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। सीएचसी में एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों की भीड़ पहुंच रही है। 24 दिसंबर से दो जनवरी तक 394 लोग कुत्ता काटने के बाद एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने के लिए अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

सीएचसी के रिकॉर्ड के मुताबिक 29 दिसंबर को 83 और 30 दिसंबर को 59 मरीज वैक्सीन लगवाने पहुंचे। वहीं, 26 दिसंबर को 64, 27 दिसंबर को 29 व दो जनवरी को 60 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। अन्य दिनों में भी प्रतिदिन 29 से 35 मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सर्दी के कारण गांवों और गलियों में कुत्तों के काटने के केस बढ़ रहे हैं।
कुत्ते अलाव के आसपास बैठे रहते हैं। वहां से निकल रहे लोगों पर हमला कर देते हैं। इससे लोगों में भय का माहौल बन गया है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि कुत्तों को पकड़वाकर बाहर भेजा जाए। इस संबंध में अधीक्षक डॉ. बीपी शाक्य ने बताया कि सर्दी के चलते अलाव और गांवों के आसपास कुत्तों के हमले बढ़े हैं।
विज्ञापन

कुत्तों को छेड़ने या उनके पास जाने पर वह काट लेते हैं। बताया कि अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों को एंटी रैबीज वैक्सीन समय से लगाई जा रही है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि कुत्ते के काटने पर तुरंत अस्पताल पहुंचें।

फोटो-10-एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाते पीड़ित। संवाद- फोटो : udhampur news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें