फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: शाहूपुर और ऊसराहार टीम ने जीते मुकाबले

Sat, 03 Jan 2026 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-23-मैच में प्रदर्शन करते खिलाड़ी।संवाद
विज्ञापन
बिधूना। रुरुगंज स्थित राधा कृष्ण स्टेडियम पर विकास यादव की स्मृति में आयोजित प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को आठवें दिन दो लीग मैच खेले गए। पहले मुकाबले में शाहूपुर ने 21 रनों व दूसरे मुकाबले में ऊसराहार टीम ने 57 रनों से जीत दर्ज की।
विज्ञापन


लीग मैच में पहले शाहूपुर और खगरपुर की टीमें आमने-सामने रहीं। शाहपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शाहूपुर की टीम को निर्धारित 10 ओवर में 108 रन का लक्ष्य दिया। टीम की ओर से सुधीर ने 21 और कासिम ने 22 व धर्मराज ने 27 रनों का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी खरगपुर टीम के ओपनर अंगद ने 31 व रामवीर ने 17 रनों की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। इसके बाद बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। टीम सिर्फ 86 रन ही बना सकी और शाहूपुर टीम ने मैच जीत लिया। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए कासिम को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबला कुदरकोट और ऊसराहार के बीच खेला गया। टॉस जीतकर ऊसराहार की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 121 रन बनाए। इसमें प्रमोद ने 46 व अंकित ने 20 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम का स्कोर 121 रनों पर पहुंचा दिया। 121 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुदरकोट की टीम 10 ओवर में सिर्फ 64 रन ही बना सकी।
कुदरकोट का कोई खिलाड़ी ऊसराहार टीम के बॉलरों के आगे क्रीज पर नहीं टिक सका। अच्छे प्रदर्शन के लिए ऊसराहार टीम के खिलाड़ी प्रमोद को मैन ऑफ द मैच चुना गया। शाहूपुर व ऊसहारार की टीमें अपने दोनों लीग मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें