फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में 340 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा रविवार को जिले में बने चार केंद्रों पर संपन्न हुई। इसमें कुल 1293 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। सख्ती के चलते चारों केंद्रों पर 340 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शिक्षा अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। तो वहीं सख्ती से की गई जांच के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक स्तर से परीक्षा को संपन्न कराने के लिए शहर में चौधरी विशंभर सिंह भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज, नगर पालिका इंटर कॉलेज, तिलक इंटर कॉलेज के अलावा ककोर बुजुर्ग स्थित जनता इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। चारों परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने के लिए कुल 1633 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। परीक्षा के नोडल अधिकारी संजय शुक्ल ने बताया कि चारों केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में कुल 1293 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। सख्ती के चलते कुल 340 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
सीसीटीवी की कड़ी निगरानी में परीक्षा सभी केंद्रों पर आयोजित की गई। प्रवेश पत्रों व परीक्षार्थियों की जांच के बाद उन्हें परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश दिया गया। सुबह 10 बजे से परीक्षा शुरू हुई। बताया कि भारतीय विद्यालय में 450 में 89, नगर पालिका इंटर कॉलेज में 400 में 94, तिलक इंटर कॉलेज में 550 में 116 और जनता इंटर कॉलेज में 233 में 41 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे हैं। परीक्षा केंद्रों का जिला विद्यालय निरीक्षक ब्रजेश कुमार ने औचक निरीक्षण किया। केंद्र पर परीक्षा कक्ष के साथ-साथ वहां बने कंट्रोल रूम में भी सीसीटीवी से की जा रही निगरानी की हकीकत देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें