औरैया। शिक्षण संस्था आरएसपी पब्लिक कान्वेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से हुआ। इसमें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया।
मंगलवार को वृंदावन धाम में आरएसपी पब्लिक कॉंवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव हुआ। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि आलोक गुप्ता, विशिष्ट अतिथि साधना गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद बच्चों ने सरस्वती वंदना, बेटी बचाओ, जॉनी जॉनी यस पापा, मिजोरम नृत्य, पंजाबी नृत्य, राजस्थानी नृत्य और नाटक आदि की प्रस्तुति दी। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुित से दिल जीता।
अभिभावकों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन तालियां बजाकर किया। मुख्य अतिथि आलोक गुप्ता ने बताया कि आज के युग में बच्चों को स्मार्ट शिक्षा देकर ही बेहतर भविष्य का निर्माण हो सकेगा। संस्थापक आनंद स्वरूप पोरवाल, संतोष गुप्ता ने मुख्य अतिथि को प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। डायरेक्टर कीर्ति गुप्ता ने साधना गुप्ता का माल्यार्पण किया। कार्यक्रम समापन पर प्रबंधक प्रशांत लोहिया, प्रधानाचार्या अनुराधा गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अनुराधा गुप्ता, सह संचालन फिल्म डायरेक्टर विक्रांत दुबे ने किया। इस मौके पर डॉ. अजय गुप्ता, गुड्डू अग्निहोत्री, नितिन कुमार, अंकित कुमार आदि ने सहयोग किया।
-आरएसपी पब्लिक कान्वेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव
अमर उजाला ब्यूरो