फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू होकर ट्रैक्टर मकान में घुसा, मकान क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 12 एयूआरपी 10- मकान में ट्रैक्टर घुसने से क्षतिग्रस्त हुआ मकान
विज्ञापन

बेकाबू ट्रैक्टर मकान में घुसा
सहार (औरैया)। मंगलवार सुबह एक ट्रैक्टर बेकाबू होकर एक मकान में घुस गया। गनीमत रही कि उस मकान में उस वक्त कोई नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। लखुनो गांव निवासी मुकेश का ट्रैक्टर मंगलवार सुबह वेद प्रकाश दुबे के मकान में घुस गया। ट्रैक्टर चला रहे मुकेश नीचे कूद गए और बच गए। वेद प्रकाश का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। ब्यूरो
विज्ञापन

-----------------------------------------------------------------
फोटो 12 एयूआरपी 17- हमले से घायल युवक अपनी पीठ दिखाता हुआ।

युवक और भाई को घेरकर पीटा
बिधूना (औरैया)। सहायल थाना क्षेत्र हरपुरा निवासी विष्णु कुमार ने बताया कि उसका भाई पब्लिक इंटर कालेज में कक्षा 10 का छात्र है। इसका परीक्षा केंद्र रूरूगंज के जनता इंटर कालेज में है। मंगलवार सुबह वह भाई को परीक्षा दिलाने रूरूगंज गया था। आरोप लगाया कि वहां गोविंद ने गालीगलौज किया। विरोध पर उसने साथियों को बुलाकर सराय प्रथम के पास उसके और भाई के साथ मारपीट की और आठ हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया। एक मोबाइल तोड़कर फेंक दिया। पुलिस ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें