फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 टेंडरों को निरस्त करने पर बनी सहमति

Sat, 12 Sep 2015 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत दिबियापुर की हंगामेदार बैठक में 13 टेंडरों के निर्माण कार्य अधूरे पड़े होने पर उन्हें निरस्त किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। वहीं आठ सितंबर से चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान कमजोर तबके के दुकानदारों के अतिक्रमण हटाए जाने पर हंगामा किया।
विज्ञापन



बाद में तय हुआ कि अभियान बिना किसी भेदभाव के चलाया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन शीला गुप्ता ने की। संचालन अधिशासी अधिकारी महेश चंद्र शर्मा ने किया।

 
सभासद उदयवीर सिंह यादव ने मुख्यमंत्री जल बचाव योजना के तहत बनने वाले प्रस्ताव पर अमल करने के लिए कहा। सभासद अजय पोरवाल ने सभी मार्गों पर चलने वाले डग्गामार वाहनों पर लाइसेंस शुल्क वसूलने एवं पार्किंग ठेका उठाने का प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन



तय हुआ कि विभिन्न मार्गों पर लगने वाले जाम को देखते हुए निर्धारित स्थल का चयन कर डग्गामार वाहनों को खड़ा कराया जाए। ग्रीन यूपी क्लीन यूपी अभियान के तहत दिबियापुर में पौधरोपण कराने को कहा।

 
सभासद मो.इकरार भाई ने प्रस्ताव रखा कि पूर्व में हुए 13 टेंडरों के निर्माण कार्य पूरे नहीं हो सके, इन्हें निरस्त कर दिया जाए। अधिशासी अधिकारी महेश चंद्र शर्मा ने सभासदों के प्रस्तावों को गंभीरता से लेते हुए उन पर अमलीजामा पहनाए जाने की बात कही।


बैठक में सभासद राजबहादुर राजपूत, सुभाष यादव, मीरा यादव, सभासद राजेंद्र अंबेडकर, सभासद रामजी सोनी, सभासद श्रीकृष्ण पिछड़ा, सभासद प्रिंस यादव, सभासद धर्मपाल सिंह मिंटू ने प्रस्ताव रखे। इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि कन्हैयालाल गुप्ता, वरिष्ठ लिपिक नरेंद्र सिंह राजावत भी मौजूद रहे।

 


पंजीकरण समाप्त कर काली सूची में डालने का प्रस्ताव पास - दिबियापुर ( औरैया)। जलकल संबंधी संबंधी सामान की आपूर्ति करने वाले ठेकेदार प्रधुम्न रंजन पांडेय का पंजीकरण समाप्त कर उन्हें काली सूची में डालने का प्रस्ताव नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में पास हुआ।


बता दें कि पिछले दिनों जलकल संबंधी सामान की आपूर्ति में विवाद को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष एवं ईओ आमने सामने आ गए थे। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायतीपत्र दिया था। हालांकि बाद में मामला शांत हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें