फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुद्रा लोन के नाम प्रोफेसर से 28 लाख की ऑनलाइन ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। मुद्रा लोन के नाम पर महिला प्रोफेसर से 28 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने मामले की लिखित शिकायत एसपी से की है।
विज्ञापन

राका पाठक मूल निवासी इटावा (हाल पता सहायल रोड दिबियापुर) कानपुर में एक कालेज में प्रोफेसर हैं। एसपी को दिए शिकायती पत्र में उन्होंने बताया कि मुद्रा लोन के विज्ञापन को देखकर फोन किया था। फोन उठाने वाले ने बताया कि स्वीकृति धनराशि का 30 प्रतिशत अनुदान भारत सरकार द्वारा दिया जाता है। उन्हाेंने लोन लेने की इच्छा जताई तो आवेदन के लिए प्रारूप व्हाट्स एप पर उपलब्ध कराया गया। आवेदन के साथ पंकज व कपिल देव ने 10 हजार रुपये जमा करने के लिए कहा।
उन्होंने 19 नवंबर 2020 को दोनों के खाते में रुपये जमा करा दिए। इसके बाद खुद को फाइनेंस कंपनी का जीएम बताने वाले सुदेश सुधाकर ने उनसे बात की और 50 लाख रुपये का मुद्रा लोन स्वीकृत होने की जानकारी दी। प्रोफेसर ने बताया कि उक्त लोगों ने उसे गुमराह कर कई बार में उसके खाते से 28 लाख रुपये बैंक खातों में जमा करा लिए। जब लोन नहीं मिला तो उसने रुपये वापस मांगे। इस पर दोनों ने फोन उठाना भी बंद कर दिया। आरोपियों ने हत्या की धमकी भी दी है। पीड़िता ने एसपी अपर्णा गौतम से कार्रवाई की मांग की है। दिबियापुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें