फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: घर से 8.40 लाख की नकदी समेत 25 ग्राम सोने के बिस्किट चोरी

Wed, 16 Jul 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। लुधपुरा गांव में रात को चोरों ने धावा बोल दिया। चोर आलमारी से खेत खरीदने के लिए रखी 8.40 लाख की नकदी, 200 ग्राम चांदी व 25 ग्राम सोने के बिस्किट चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

चोरी गई नकदी में 50 हजार रुपये मकान के पीछे पड़े मिले। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर घटना की जांच की।
कोतवाली इलाके के लुथपुरा गांव निवासी राधाकृष्ण पाठक, उनकी पत्नी, बेटा व पुत्रवधू रविवार रात को अपने-अपने कमरे में सो रहे थे। किसी पहर चोर उनके घर में घुस आए और वहां कमरे में रखी आलमारी से करीब 8.40 लाख की नकदी, 200 ग्राम चांदी व 25 ग्राम सोने का बिस्किट चोरी कर ले गए।
सुबह परिजनों की नींद खुली तो कमरे व आलमारी खुली पाई। जानकारी पाकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस भी पहुंच गई। इसी बीच कुछ लोग मकान के पीछे गए तो वहां पर चोरी गई नकदी में 50 हजार रुपये और कुछ खाली डिब्बे पड़े मिले।
विज्ञापन

गृहस्वामी राधा कृष्ण पाठक ने बताया कि खेत क्रय करने के लिए 8.40 लाख रुपये रखे थे। नकदी के साथ सोने-चांदी भी चोर उठा ले गए। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें