औरैया। जिले में मंगलवार को टीकाकरण अभियान चलाया गया। इसमें लाभार्थियों की संख्या कम रही। विभागीय अधिकारियों ने लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए टीमों को निर्देशित किया है।
नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि मंगलवार को 232 लाभार्थियों ने हिस्सा लिया। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए 163 लाभार्थियों ने पहली डोज और 69 ने दूसरी डोज लगवाई। बताया कि टीकाकरण अभियान 25 सेंटरों पर चलाया जाना था। लाभार्थियों में उत्साह न होने के कारण सिर्फ 11 सेंटरों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया।