फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने 231.36 करोड़ के प्रस्ताव पर लगाई मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शासन के कारागार एवं लोक सेवा प्रबंधन विभाग के राज्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने कलक्ट्रेट सभागार में जिला योजना समिति की बैठक में 231.36 करोड़ के प्रस्तावों पर अनुमोदन की मुहर लगाई। उन्होंने विभागानुसार तय किए गए खर्च का ब्यौरा प्रस्तुत करने के साथ ही उन पर चर्चा भी की। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कृषि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन होना चाहिए ताकि किसानों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला योजना समिति की बैठक प्रभारी मंत्री जय कुमार सिंह जैकी की अध्यक्षता में हुई। जिला योजना में कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, दुग्ध विभाग, वन विभाग, पंचायती राजविभाग, प्राथमिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, मनरेगा कार्यक्रम, निजी लघु सिंचाई, राजकीय लघु सिंचाई, अतिरिक्त ऊर्जा स्त्रोत, खादी एवं ग्रामोद्योग, खेलकूद, प्रादेशिक विकास दल, एलोपैथिक चिकित्सा, परिवार कल्याण, होम्योपैथिक चिकित्सा, आयुर्वेदिक चिकित्सा, ग्रामीण स्वच्छता कार्यक्रम, ग्रामीण आवास, नगर विकास योजना, अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति, अल्पसंख्यक कल्याण की विभिन्न योजनाओं समेत महिला एवं बाल कल्याण आदि विभागों के लिए कुल 231.36 करोड़ रुपये की धनराशि को मंजूरी प्रदान की गई।
प्रभारी मंत्री ने डीएम अभिषेक सिंह को निर्देश दिए कि वह ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों में होने वाले कार्यों में मनरेगा के तहत ग्रामीणों को अधिक से अधिक काम दें। इससे न सिर्फ उनको रोजगार मिलेगा बल्कि जनपद की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। इससे गरीबी की समस्या को हल करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर राज्यमंत्री कृषि एवं कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि लोगों को गोवंश आधारित व्यवसाय अपनाने हेतु जागरूक किया जाए। इसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराया जाए।
बैठक के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह, सांसद प्रतिनिधि भूपेश अग्रवाल, बिधूना विधायक प्रतिनिधि देवेश शाक्य, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गीता शाक्य, सीडीओ बृज किशोर पाठक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके राय, प्रभागीय वनाधिकारी सुंदरेशा, एडीएम न्यायिक एमपी सिंह, परियोजना निदेशक हरेंद्र सिंह, सह सचिव डीएसटीओ बच्चन प्रसाद मौर्य आदि मौजूद रहे।
गोद लिए बच्ची की खैरियत लेने पहुुंचे प्रभारी मंत्री
कुपोषित बच्ची के मां को फल वितरित करते प्रभारी मंत्री
औरैया। जिले के प्रभारी मंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने सोमवार को गोद लिए शहर के भीखमपुर मोहल्ला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र ने निरीक्षण किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद कुमार अवस्थी ने कहा कि प्रभारी मंत्री ने 29 नवंबर 2019 जब अति कुपोषित बच्ची खुशी पुत्री रामजी को गोद लिया था, तब वह लाल श्रेणी में थी। मंत्री जी के निर्देश पर लगातार नियमित पोषाहार, फल आदि की व्यवस्था की गई। सोमवार को प्रभारी मंत्री के निरीक्षण में खुशी वजन कराया गया तो 11 किलो दो सौ ग्राम मिला। उस बच्ची के वजन में 800 ग्राम में बढ़ोत्तरी हुई है। अब वह पीली श्रेणी में पहुंच सकी है। इस पर प्रभारी मंत्री ने संतोष व्यक्त किया तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी को जल्द से जल्द सामान्य श्रेणी में लाने के और अधिक प्रयास करने के निर्देश दिए। इस मौके पर राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत, बिधूना विधायक प्रतिनिधि देवेश शाक्य, डीएम अभिषेक सिंह, सीएमओ डा. एके राय, क्षेत्रीय मुख्य सेविका तथा श्रीमती प्रभा देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता केंद्र पर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें