फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिंगर चिप्स में कलर का प्रयोग किया तो ख़ैर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। कस्बे में खाद्य सुरक्षा की टीम ने शुक्रवार को फास्ट फूड की दुकानों में छापेमारी की। गंदगी व फिंगर चिप्स में कलर का प्रयोग देखकर दुकानदारों को चेतावनी दी। कहा कि कोई भी दुकानदार फिंगर चिप्स में कलर प्रयोग करते पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



इन दिनों फिंगर चिप्स युवाओं के लिए पसंदीदा फास्ट फूड बना हुआ है। इसमें प्रयुक्त लाल कलर उनकी सेहत बिगाड़ सकता है। खाद्य सुरक्षा टीम ने कस्बे में छापा मारा और हरीगंज बाजार में चिप्स की दुकान पर कलर देख इसका प्रयोग न करने की चेतावनी दी। साथ ही समोसे, चाऊमीन, टिक्की के दुकानदारों को शुद्ध सोयाबीन तेल का प्रयोग करने की नसीहत दी। पानी को भी ढककर रखने के निर्देश दिए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र ने बताया कि फास्ट फूड बनाने वाले दुकानदार अनट्रेंड होते हैं। उन्हें कलर को सही मात्रा में मिलाने की जानकारी नहीं होती है। इससे लोगों की सेहत को नुकसान पहुंचता है। इसलिए कोई दुकानदार कलर का और फास्ट फूड में स्वाद को बढ़ाने के लिए किसी भी पदार्थ का प्रयोग नहीं करेगा। इस दौरान उन्होंने रामकुमार, शहीद, सुधीर, बबलू, राधेश्याम आदि दुकानदारों को चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने फास्ट फूड की दुकानों को दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें