औरैया। ज्ञान स्थली एकेडमी में आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए और गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। शिक्षकों ने छात्रों से कहा कि वे अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लगन से काम करें।
शुभारंभ प्रधानाचार्य एसबी मुखर्जी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि छात्र जीवन में हर कोई सपने देखता है लेकिन कई के सपने पूरे नहीं होते। इसका एकमात्र कारण यह है कि सपनों को पूरा करने के लिए पूरी मेहनत से अंजाम देने का प्रयास नहीं होता। उन्होंने छात्रों को नसीहत देते हुए कहा कि सभी मेहनत से पढ़ाई कर अपना व स्कूल का नाम रोशन करें। साथ ही छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस कार्यक्रम को नरेंद्र सिंह सेंगर, प्रणव सिंह, प्रशांत शर्मा, विनय कुमार, सौरभ तिवारी आदि ने संबोधित किया।
-ज्ञान स्थली एकेडमी में हुआ आशीर्वाद समारोह
अमर उजाला ब्यूरो