फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो डाक्टरों के सहारे संचालित हुई ओपीडी, भटके मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। जिला अस्पताल में डाक्टरों की कमी का खामियाजा शहर की जनता को भुगतना पड़ रहा है। मंगलवार को तीन दिन बाद जिला अस्पताल की ओपीडी दो चिकित्सकों के सहारे संचालित हुई। पर्चा बनवाने के काउंटर से लेकर दवा काउंटर तक मरीजों की भीड़ लगी रही। मंगलवार को करीब 700 मरीजों ने दवा ली हैं।

वहीं, लंबी कतारें देख कई मरीज इधर-उधर भटकते रहे। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखकर डाक्टर भी परेशान हो रहे थे। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में एक हजार से अधिक मरीजों ने अपने पर्चे बनवाए। भीड़ अधिक होने के कारण कई मरीजों को वापस लौटने पर मजबूर होना पड़ा। मंगलवार को पर्चा बनाने वाले काउंटर पर लंबी कतार रही। मरीज अपनी बारी के इंतजार में सुबह सात बजे से ही अस्पताल में आ गए।
विज्ञापन


डा. जेडी चौधरी के चैंबर के बाहर करीब एक सौ मरीज नंबर का इंतजार कर रहे थे। चेंबर के अंदर एक दर्जन मरीज थे। इसके अलावा डा. पीके कटियार के चेंबर के बाहर भी मरीजों की खासी भीड़ नजर आई।
विज्ञापन


सीएमएस डा. हीरा सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में डाक्टरों की कमी होने का पत्र शासन को लिखा जा चुका है। जल्द ही नए डाक्टरों की आने की संभावना है। डाक्टरों के आने के बाद मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी। तीन दिन बाद अस्पताल खुलने से मरीजों की भीड़ बढ़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें