फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने रोका पाइप लाइन बिछाने का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दिबियापुर (औरैया)। गेल गैस पाइप लाइन के काम को ग्रामीणों ने मुआवजा कम दिए जाने का आरोप लगाकर सोमवार को रोक दिया। मंगलवार सुबह पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर काम शुरू कराया।

सोमवार की शाम गेल के अधिकारियों ने दिबियापुर पुलिस को पत्र दिया। बताया कि गेल द्वारा औरैया फूलपुर पाइप लाइन बिछाई जा रही है। पाइप लाइन को अजमतपुर के कुछ ग्रामीणों ने रोक दिया है। साथ ही कर्मचारियों को धमका रहे हैं। बताया कि पाइप लाइन बिछाने के दौरान नुकसान हुए फसल का मुआवजा भी तैयार कर लिया गया है। मुआवजे का निर्धारण नियमानुसार किया गया है। परंतु काम रोक रहे ग्रामीण मुआवजा भी नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसपर मंगलवार की सुबह एसएसआई नफीस सिद्दीकी, कंचौसी चौकी इंचार्ज सच्चिदानंद पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। यहां ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत कराया। किसी प्रकार से ग्रामीण काम शुरू कराने पर राजी हुए। एसएसआई नफीस सिद्दीकी के अनुसार काम शुरू करा दिया गया है। ग्रामीणों को मुआवजे के चेक लेने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें