फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साकत हुए ठीक, दो नए केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में रविवार को दो नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि सात मरीज ठीक हुए हैं। संक्रमितों की संख्या घटने से स्वास्थ्य अधिकारियों ने राहत महसूस की है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में अब ठीक होने वाले कुल मरीजों की संख्या 9895 है। कोरोना संक्रमण से रविवार को जिले में एक भी मौत नहीं हुई है। मृतकों की संख्या 179 है। एक्टिव हॉटस्पॉट क्षेत्र 50 हैं। एक्टिव केस 93 रह गए हैं। कोविड अस्पताल में सात गंभीर संक्रमित मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
जिले के बाहर के 13 कोविड अस्पतालों में 14 गंभीर मरीज भर्ती हैं। सैफई लैब से 567 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। सीएमओ ने बताया कि कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए स्वास्थ्य टीमें सक्रिय हैं। प्रतिदिन 1500 से अधिक सैंपल टीमें ले रहीं हैं। जल्द ही बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें